Type Here to Get Search Results !

लोहारी राघो TV

LIVE
Lohari Top
लोहारी राघो में फिर उठी मनरेगा घोटाले की सड़ांध, सुर्खियों में आया लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 ! गरीब मजदूर बेरोजगार, घोटालेबाज मालामाल, लोहारी राघो मनरेगा की काली कहानी राजनीति के जाम में फंसी राखीगढ़ी तक जाने वाली सड़क, सीएम घोषणा वाला हिसार-जींद हाईवे प्रोजेक्ट 11 साल बाद रद्द लोहारी राघो के विकास पुरुष नंद किशोर चावला की 35 साल की संघर्ष गाथा, जिन्होंने राजनीति और सिस्टम से लड़कर गाँव का विकास कराया,एक आम नागरिक बनाम पूरे सिस्टम की कहानी

लाइव अपडेट

  • लोहारी राघो Today
  • लोहारी राघो History
  • Gadar Of लोहारी राघो
  • लोहारी राघो Exclusive
  • लोहारी राघो Analysis
  • लोहारी राघो मनरेगा घोटाला पार्ट-2 !
  • लोहारी राघो Crime
  • लोहारी राघो Special
  • लोहारी राघो Sports
  • लोहारी राघो Gram Panchayt
  • लोहारी राघो Ramlila
  • लोहारी राघो Upcoming Events
संदीप कंबोज
BREAKING
Welcome to Harappa Village लोहारी राघो इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर जो छुपाया जा रहा है वही हम दिखाएंगे हम किसी पार्टी या नेता के गुलाम नहीं हम सिर्फ सत्य और संविधान के साथ

Lohari Ragho News

Welcome to Harappa Village Lohari Ragho : इतिहास की मिट्टी से लेकर विकास, संस्कृति और एकता का संगम। देखें गाँव लोहरी राघो की आधिकारिक वेबसाइट — खबरें, विकास और हमारी पहचान अब एक ही मंच पर

भारत में पहली बार ‘सेल्फी विद फार्मर’ ऐतिहासिक मुहिम का शानदार आगाज, धरतीपुत्रों के सम्मान में ग्राम पंचायत लोहारी राघो ने रचा इतिहास

  • नवनिर्वाचित युवा सरपंच सोनू सरोहा व ग्राम सचिव राजपाल ने संयुक्त रुप से किया शुभारंभ
  • सरपंच, पंचों व युवाओं ने खेतों में जाकर किसानों संग ली सेल्फी
  • सेल्फी लेने में युवाओं ने दिखाया उत्साह, किसान भी दिखे जोश में
  • सरपंच व पंचों ने किसानों संग चंद लम्हे बीताकर जानी खेती संबंधी समस्याएं
  • किसानों को बागवानी, औषधीय, आर्गेनिक व फल-फूल, सब्जी आदि की खेती करने के लिए भी किया प्रेरित 

लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम के दौरान किसान संग सेल्फी लेते सरपंच सोनू सरोहा। फोटो : प्रवीन खटक

लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम के दौरान खेत में किसान संग मौजूद सरपंच सोनू सरोहा व ग्राम सचिव राजपाल। फोटो : प्रवीन खटक

प्रवीन खटक । संदीप कम्बोज

लोहारी राघो/हिसार। किसानों को सम्मान देने व उनकी आय बढ़ाने के मकसद से भारत में पहली बार हरियाणा के जिला हिसार की ग्राम पंचायत लोहारी राघो ने ऐतिहासिक मुहिम की शुरूआत कर अद्भुत इतिहास रचते हुए देश व दुनिया के सामने एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की है। ( For-the-first-time-in-India-the-historic-campaign-Selfie-with-Farmer-started-from-Hisar-Gram-Panchayat-Lohari-Ragho-Sarpanch-Sonu-Saroha-became-an-inspiration-for-the-whole-country) राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर आज ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो के खेतों से इस शानदार मुहिम का आगाज गाँव के नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा व ग्राम सचिव राजपाल ने किया। मुहिम में गाँव के सरपंच सोनू सरोहा, सभी 18 पंचों व गाँव के युवाओं व किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुहिम के तहत सरपंच सोनू सरोहा, पंच विजय कम्बोज, सोमी, प्रवीन खटक समेत अन्य पंचों व युवाओं ने खेतों में जाकर न केवल धरतीपुत्रों संग सेल्फी ली बल्कि किसानों को परंपरागत फसलों के साथ-साथ बागवानी, औषधीय व फल-फूल सब्जी आदि की खेती करने के लिए भी जागरुक किया। सरपंच सोनू सरोहा स्वंय पूरी टीम के साथ अलग-अलग खेतों में गए तथा किसानों का हाल-चाल जाना व उनके संग सेल्फी ली। सरपंच, पंचों व युवाओं ने किसानों को परंपरागत कृषि (गेहूं, बाजरा, कपास, धान, मक्का, सरसों, गन्ना आदि) के साथ-साथ फल-फूल सब्जियाँ, आर्गेनिक,  बागवानी व औषधीय फसलों व जड़ी-बूटियों की खेती करने के लिए प्रेरित किया ताकि किसानों की आय को बढ़ाया जा सके तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार का सपना भी पूरा हो। इस दौरान युवाओं ने किसानों संग समय बिताया व उनसे कृषि कार्य के दौरान आ रही समस्याओं बारे भी जानकारी जुटाई जिसे वे कृषि अधिकारियों की मार्फत सरकार तक पहुंचाएंगे। देश में पहली बार आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम के तहत शाम 6 बजे तक 300 से भी अधिक युवाओं ने किसानों संग अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम पंचायत के पास भेजी। इस अवसर पर गाँव के युवा सरपंच सोनू सरोहा ने बताया कि ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान का मुख्य मकसद किसानों से खेती संबंधी करना व उनकी परेशानियों-समस्याओं को समझना भी है। केवल सेल्फी लेने भर तक ही यह महाभियान सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों के सम्मान में ‘सेल्फी विद फार्मर’ अभियान इससे पहले पूरे भरतवर्ष में कहीं ओर नहीं चलाया गया है। सबसे पहले हरियाणा की ग्राम पंचायत लोहारी राघो ने ही इस प्रेरणादायक मुहिम की ऐतिहासिक शुरूआत की है। मुहिम के दौरान गाँव के युवाओं व किसानों में भी जबरदस्त क्रेज दिखाई दे रहा था। सभी ने पूरे उत्साह व जोश के साथ इसमें अपनी भागीदारी निभाई।

लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम के दौरान खेत में जाकर किसानों को ओर्गेनिक, बागवानी व औषधीय खेती करने बारे जागरुक करते सरपंच सोनू सरोहा।      फोटो : प्रवीन खटक

आनलाईन हुई मुहिम की मोनिटरिंग   
भारत में पहली बार आयोजित हुए इस अनोखे अभियान की मोनिटरिंग आनलाईन की गई। सेल्फी भेजने के लिए ग्राम पंचायत की तरफ से व्हाट्सअप नंबर व ई-मेल भी जारी किए गए थे। सभी युवाओं व पंचों ने अपने-अपने खेतों में जाकर युवाओं संग सेल्फी ली व सोशल मीडिया के माध्यम से ग्राम पंचायत के पास भेजा। इसके लिए स्पेशल एक कंट्रोल रुम भी बनाया गया था। 

लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम के दौरान खेत में जाकर किसानों को ओर्गेनिक, बागवानी व औषधीय खेती करने बारे जागरुक करते सरपंच सोनू सरोहा।      फोटो : प्रवीन खटक

केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर शुरू करे ‘सेल्फी विद फार्मर’ मुहिम : सरपंच
सरपंच सोनू सरोहा ने बताया कि ‘सेल्फी विद फार्मर’ मुहिम समूचे राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक होगी। इस अवसर पर सरपंच सोनू सरोहा ने केंद्र, हरियाणा व अन्य राज्यों की सरकारों व ग्राम पंचायतों से भी अपील की कि भविष्य में वे भी मुहिम का अनुसरण कर इसे गति दें ताकि हम किसानों को जागरुक करने के साथ-साथ उनका मान-सम्मान बढ़ाने का काम करें। उन्होंने कहा कि यह मुहिम सिर्फ एक दिन तक ही सीमित नहीं है, किसानों को जागरुक करने का यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वे अन्य गाँवों में जाकर भी ग्राम पंचायतों को इस बाबत जागरुक करेंगे व इस तरह का आयोजन करवाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से राज्य स्तर पर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से
राष्ट्रीय स्तर पर भी इस मुहिम को छेड़े जाने की अपील की है। 

लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम कार्यक्रम में किसानों को जागरुक करते नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा। फोटो : प्रवीन खटक
 

मुहिम को सफल बनाने में इन पंचों, युवाओं व किसानों का सहयोग रहा सराहनीय
इस ऐतिहासिक मुहिम को सफल बनाने में सरपंच सोनू सरोहा, दिलबाग डोलिया, प्रवीन खटक,पंच विजय कम्बोज, पंच सोमी, सुमित डोलिया, दीपक चावला,संजय भ्याणा, वीरेंद्र जांगड़ा, रोहित जांगड़ा, जगदीश जांगड़ा, देवेंद्र दुहन, कुलदीप दुहन, फतेह
सिंह, श्ररनिवास, सुभाष, कृष्ण, शिवकुमार, दीपक, राजपाल, राजेंद्र, रामधारी, डॉ. दीपक, ऋषिपाल सैनी, अमर जांगड़ा, रमेश पूनियां, प्रदीप पूनियां, जिले सिंह सैनी,सतबीर जांगड़ा, होशियार सिंह, चंद्रभान, प्रवीन भ्याणा, बलबीर पूनियां, भीरा सैनी, शिवा सैनी, धर्मपाल सैनी, बल्ली सैनी, राजू सैनी, कृष्ण सैनी, शंकर गिल, जगमेंदर, प्रेम सागर, सुरेश कुमार, ताराचंद सरोहा, इंदर सिंह, बंसी सैनी व राजकुमार समेत गाँव के सैकड़ों किसानों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

लोहारी राघो। राष्ट्रीय किसान दिवस पर गाँव लोहारी राघो में आयोजित सेल्फी विद फार्मर मुहिम के दौरान खेत में जाकर किसानों को ओर्गेनिक, बागवानी व औषधीय खेती करने बारे जागरुक करते सरपंच सोनू सरोहा।      फोटो : प्रवीन खटक

नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा।       फोटो : प्रवीन खटक

यह भी पढ़ें...

जानें क्या है रोघी खाप का इतिहास : लोहारी राघो के इस ऐतिहासिक पीपल के नीचे होता था 24 गाँवों की महापंचायत का आयोजन, लिए जाते थे सांझे फैसले, यहीं था सैकड़ों साल पुराना ऐतिहासिक रोघी खाप चबुतरा 

History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास  

 4 हजार साल से भी पुराना है लोहारी राघो का इतिहास, पढ़ें गाँव लोहारी राघो की संपूर्ण कहानी, इतिहास भाग-1

 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो में आजाद हिन्दुस्तान के सबसे पहले नंबरदार, सरपंच से भी बढ़कर थी इनकी पॉवर, जानें कौन थे ये शख्स, पढ़ें लोहारी राघो की सबसे खास शख्सिहत की पूरी कहानी  

लोहारी राघो Exclusive : ये हैं लोहारी राघो के सबसे पहले सरपंच, 1952 में विनोद भ्याना के दादा रामलाल भ्याना को हराकर हासिल की थी सरपंच की कुर्सी, पढ़ें पहले पंचायत चुनाव की रोचक कहानी

पंचायत चुनाव स्पेशल : जानें लोहारी राघो की पहली महिला सरपंच के बारे में जिन्होंने घर और खेत के साथ-साथ बखूबी संभाली थी ग्राम पंचायत की कमान, पढ़ें दिलचस्प व यादगार कहानी

जानें पिछले 70 साल में 1952 से लेकर 2022 तक लोहारी राघो पर रहा किस-किस सरपंच का राज, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो

कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी

लोहारी राघो रामलीला की सबसे पुरानी व दुर्लभ तस्वीर देख हैरान रह जाएंगे आप, वर्ष 1950 में रामलीला के दौरान ली गई थी यह तस्वीर

 रामलीला SPECIAL : रावण के किरदार ने दिलाई थी विधायक विनोद भ्याना को खासी पहचान, दमदार अभिनय व धमाकेदार अंदाज के आज भी कायल हैं दर्शक

ऐतिहासिक : जब रावण के किरदार में नजर आए थे विधायक विनोद भ्याना, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की यादगार कहानी 

 दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल

 रामलीला : इस महान कलाकार ने लोहारी राघो की पहली रामलीला में भी निभाया था किरदार, सम्मान पाकर छलक आए खुशी के आंसू

कभी लोहारी राघो की शान थी कृष्ण लीला मंचन, 40 साल तक चली भव्य कृष्ण लीलाएं, जन्माष्टमी स्पेशल में पहली बार देखें लोहारी राघो कृष्ण लीला ड्रामा की दुर्लभ तस्वीरें

 

ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का इतिहास, ताजा समाचार पढ़ने या लोहारी राघो से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभी लोगिन करें 

 https://lohariraghonews.blogspot.com/

लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें  

https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg

लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें  

https://www.facebook.com/groups/lohariragho

 लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें 

https://www.instagram.com/lohariragho/

लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें

https://twitter.com/LohariRagho

लोहारी राघो को 
pinterest पर फोलो करें

https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/

लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KZgDG5UKNuB5Ke24EdeZnj

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Body

Sandeep Kamboj

Sandeep Kamboj

"मैं संदीप कंबोज, लोहारी राघो की मिट्टी का एक छोटा सा अंश हूँ। मेरा उद्देश्य पत्रकारिता और ब्लॉगिंग के माध्यम से हरियाणा की समृद्ध विरासत, विशेषकर हड़प्पा कालीन इतिहास को जीवंत रखना है। मेरा मानना है कि हमारी जड़ें जितनी गहरी होंगी, भविष्य का वृक्ष उतना ही विशाल होगा। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं आपको अपने गाँव के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक बदलावों की यात्रा पर ले जाना चाहता हूँ।"

Hollywood Movies

🔔 खबरदार भारत

ब्रेकिंग न्यूज़ और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए Notifications Allow करें



अभी नहीं